बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की तीन बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 21 जून 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। आरोपी की पहचान आशिष उर्फ आशु पुत्र महेंद्र निवासी मांडी इसराना पानीपत के रूप में हुई। पुलिस पुछताछ में आरोपी से खुलाशा हुआ वह नशा करने का आदि है।
नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी सोमवार को चोरी की बाइक को यूपी में बेचने के लिए जा रहा था, पुलिस टीम ने समालखा अनाज मंडी के पास चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम सोमवार सायँ गश्त के दौरान समालखा में जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की अनाज मंडी समालखा में बाइक सवार संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर बाइक सवार युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो उसने अपनी पहचान आशिष उर्फ आशु पुत्र महेंद्र निवासी मांडी इसराना पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगे तो युवक बहाने बाजी करने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक तीन दिन पहले समालखा में भरत कॉलोनी में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे 18 जून को थाना समालखा में सुनील पुत्र जयभगवान निवासी भरत कॉलोनी समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने गत दिनों थाना इसराना क्षेत्र से बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना इसराना में मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दोनों बाइक गांव मांडी में उसके घर से बरामद की गई।
बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :
- आरोपी ने तीन दिन पहले समालखा की भरत कॉलोनी में घर के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना समालखा में सुनील पुत्र जय भगवान निवासी भरत कॉलोनी समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (चोरी की बाइक बरामद।)
- आरोपी ने मई में शाहपुर अड्डे से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना इसराना में मोहित पुत्र धर्मबीर निवासी जवाहरा सोनीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हैं। (चोरी की बाइक बरामद।)
- आरोपी ने मई में इसराना में घर के बाहर से एक बाइक चोरी की। थाना इसराना में नितेश पुत्र रोशन लाल निवासी इसराना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (चोरी की बाइक बरामद।)

Comments