Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व देश के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार पटेल के द्वारा देशहित में लिये गये मजबूत फैसले हमेशा हमे प्रेरित करते रहेंगे-ओमवीर सिंह पंवार

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 31, 2022 Tags: , , , ,

देश के दोनो मजबूत नेताओ को उनकी पुण्यतिथि व जंयती पर उन्हें नमन कर किया याद

BOL PANIPAT : 31 अक्टूबर, 2022:- देश की प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर एवं देश पूर्व गृह मंत्री लौहपुरुष स्वर्गीय सरदार बल्लभभाई पटेल को उनके जनदिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी ओमवीर सिंह पंवार के नेतृत्त्व में पानीपत ग्रामीण विधानसभा के अर्जुन नगर में अपने साथियो के साथ दोनो नेताओ को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया । काँग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के तौर पर जो फैसले लिए वह आज भी ऐतिहासिक माने जाते है इसलिए पूरे विश्व ने उनके द्वारा लिए मजबूत फेसलो को माना । स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने मजबूत इरादों के साथ विश्वभर देश मान बढाकर भारत देश का रोशन किया इसी कारण आज भी उनको आयरन लेड़ी नाम से जाना जाता है । उन्होंने कहा था कि यदि देश की सेवा करते हुये मेरी मृत्यु भी हो जाये तो मुझे इसका गर्व होगा । देश की पहली सरकार में गृह मंत्री रहे लोहपुरूष के नाम से पहचान बनाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को जो एकता के सूत्र में बांधने का काम किया उसके लिये देश की जनता हमेशा याद करेगी । ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि महान नेताओ को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करते हुये कहा कि देश पर किया सर्वस्व न्योछावर करने पर देश के लिये दोनों नेताओं के योगदान के लिये हमेशा याद रखने के साथ साथ उनके द्वारा देशहित में लिये गये मजबूत फैसलों एव विचारों से हमेशा हमसब को प्रेरित करते रहेंगे ।
इस अवसर पर ओमवीर सिंह पंवार, गुलशन मल्होत्रा, चौधरी वीरेंद्र सिंह, गणेश ठाकुर, सत्यपाल नरवाल, रामअचल यादव आदि मुख्यरूप से मौजूद थे ।

Comments