Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


एनएसएस और एनसीसी क्लब द्वारा पोषण अभियान पर विद्यार्थियों और जन -जन को जागरूक किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई बी पी जी महाविद्यालय में आज एनएसएस और एनसीसी क्लब द्वारा पोषण अभियान पर विद्यार्थियों और जन -जन को जागरूक किया गया। इस अभियान में प्रोफेसर रितु के द्वारा एक लेक्चर भी दिया गया जिसमें यह समझाया गया कि अगर हम सही समय पर सही विटामिन और मिनरल्स अच्छा खाना नहीं लेंगे तो हम कुपोषण का शिकार हो जाएंगे। इस अभियान में हमारे विद्यार्थियों द्वारा जन जन को पोषण अभियान के बारे में समझाया गया। जन-जन को यह समझाया गया कि उन्हें किस टाइम पर क्या लेना चाहिए,  कितना खाना खाना चाहिए, समय-समय पर अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए। इस लेक्चर के बाद एनसीसी के संयोजक लेफ्टिनेंट राजेश कुमार के द्वारा सबको यह शपथ भी दिलाई गई की “मैं पोषण अभियान को एक जन आंदोलन बनाऊंगा और इस जन आंदोलन को जन जन तक पहुंच जाऊंगा मेरी यही प्रतिज्ञा है स्वस्थ पोषण – देश रोशन”। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हमारे विद्यार्थी इस तरह के अभियान चलाकर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और समाज सेवा में पूरी लगन से अपना अच्छा समय व्यतीत कर रहे हैं। एनएसएस संयोजक डॉ जोगेश ने कहा कि हम सबको हमें किसी भी चीज की अधिकता नहीं लेनी चाहिए हमें अपना शरीर का ध्यान रखना चाहिए। समय-समय पर हमें अच्छा खाना खाना चाहिए। इस अभियान को सफल बनाने में vice principal डॉ. मधु शर्मा, प्रोफेसर पीके नरूला, प्रोफेसर नीतू और प्रोफ़ेसर पूजा मलिक ने अहम भूमिका निभाई।

Comments