कैम्प के दौरान छात्राओं को कृषि क्षेत्र में बारे में दी गई जानकारी
BOL PANIPAT : बापौली, 15 फरवरी (प्रीती शर्मा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छाजपुर में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय लाइफ स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विकास अधिकारी नरेंद्र दहिया द्वारा छात्राओं को कृषि क्षेत्र में फसल चक्र, कृषि रसायन, भंडारण, बागवानी एवं फल सब्जियों से संबंधित जानकारी दी।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी उषा मलिक एवं पिंकी की अगुवाई में चल रहे कैंप का मंगलवार को दूसरा दिन था। इसमें भाषा वाचन, कला एवं कृषि कार्यों की जानकारी छात्राओं को दी गई। भाषा, कला में सविता अहलावत ने हिंदी और पूनम ने इंग्लिश में भाषा वाचन कला के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ,संस्कृत प्राध्यापिका डिंपल व विनोद वत्स एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थी।

Comments