Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


छात्रवृत्ति योजना के तहत किए आवेदनों के पूर्ण दस्तावेज उपलब्ध करवाएं विद्यार्थी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 26, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 26 सितम्बर : जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा ने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा डा . भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृति योजना के तहत 10 जनवरी से 10 मार्च 2022 तक अनुसूचित जाति , पिछडे वर्ग ब्लॉक ए व ब्लॉक बी और सामान्य वर्ग के पात्र छात्रों के लिए सरल पोर्टल पर छात्रवृति हेतू ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए थे । उन्होंने बताया कि जिला पानीपत में इस योजना के तहत अभी तक प्राप्त हुए आवेदन – पत्र दस्तावेजो के अभाव के कारण लंबित पड़े हैं । उन्होंने आवेदन करने वाले सभी छात्रों से आह्वान किया है कि वे आगामी 30 सितम्बर तक अपने अधूरे दस्तावेजों को पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें , ताकि विभाग द्वारा छात्रों को छात्रवृति प्रदान की जा सके ।

Comments