Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


छात्राओं को महिला विरूद्ध अपराध और महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 27, 2025 Tags: , , , , ,

-छात्राएं गलत महसूस होने पर विरोध दर्ज कराएं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर: इंस्पेक्टर रेखा

BOL PANIPAT , 27 दिसंबर : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेत्रत्व में महिला थाना इंस्पेक्टर रेखा की टीम ने शुक्रवार को भोड़वाल माजरी के सरकारी स्कूल में छात्राओं को महिला विरूद्ध अपराध और सुरक्षा संबंधी अधिकारों के बारे जागरूक किया। बेटियों को महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उनके साथ घटीत होने वाले अपराधों की रोकथाम और आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जागरूक्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक कर दुर्गा शक्ति एप की जानकारी देने के साथ साइबर अपराध से बचाव के गुर बताए गए।

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने छात्राओं को कहा कि उनके साथ कोई गलत तरिके से व्यवहार करता है तो तुरंत उसकी शिकायत पुलिस को दें। किसी भी कीमत पर गलत बर्दाश्त न करें। गलत करने वालें का शुरू में विरोध करें, इससे उसका मनोबल नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों को लेकर पुलिस संवेदनशील है। कानून में इन अपराधों को लेकर कठोर नियम व सजा का प्रावधान है। इसलिए अपने भविष्य को सुरक्षित रखते हुए इनसे बचें व अन्य लोगों को भी इस प्रकार के अपराधों से बचाएं। पुलिस सदैव सुरक्षा के लिए तत्पर है।

टीम ने इसके साथ ही छात्राओं को बैड टच, गुड टच व सेल्फ डिफेंस के बारे भी जानकारी दी और दुर्गा शक्ति एप के बारे में बताया। छात्राओं को बताया गया कि स्कूल, कॉलेज के बाहर दुर्गा शक्ति की टीमें निरंतर गश्त पर रहती है। किसी भी प्रकार की समस्यां होने पर आप उनसे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती है। छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप अपने या परिजनों के फोन में इनस्टॉल करके उसका प्रयोग करने की आहवान किया और महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 और डॉयल 112 के बारे विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।
इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि अपनी नीजी जानकारी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा न करें। यदि उनके साथ साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इंस्पेक्टर रेखा ने कहा कि पानीपत पुलिस का यह जागरूक्ता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments