Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


अपराध गोष्ठी का आयोजन। अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने दिए सख्त निर्देश। 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 28, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 फरवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने क्राइम कंट्रोल के संबध में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी व चौकी इंचार्ज के साथ बुधवार को जिला सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन कर कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई  की समीक्षा ले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए।

अपराध गोष्ठी में उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मवीर खर्ब, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी व जिला के सभी थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी व चौंकी इंचार्ज उपस्थित रहें।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें एवं तय सीमा में जांच पूरी कर उसका माननीय न्यायालय में चालान पेश करें। क्षेत्र में विशेष तौर से पेट्रोलिंग  व गश्त बढ़ा कर लूट व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए। आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाए। सभी प्रबंधक थाना/चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर गश्त करें, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें एवं पीओ, बेल जम्पर को काबू करें। आदतन अपराधियों पर विशेष रुप से नजर रखे व समय-समय पर उनके बारे पूछताछ करते रहें। अपराधिक घटना घटित होने की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटनास्थल पर पहुचें।

जिला में मादक पदार्थ तस्करों, अवैध हथियार तस्करों, जुआरियों व सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाए। भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत मे सहन नही किया जाएगा अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कार्य करें। शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

थाना/चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर उचित कार्रवाई करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। इसके बारे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में टीम द्वारा पीड़ित से फोन के माध्यम से संपर्क कर फीडबैक भी लिया जा रहा है। जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की घटनाएं हो रही है, वहां पर स्पेशल ड्यूटियां लगाकर अपराध पर रोक लगाए। समय-समय पर अपने अपने इलाके में ज्यादा से ज्यादा गश्त पेट्रोलिंग करें, पूर्व अपराधियों को समय-समय पर चेक करे तथा उद्घोषित अपराधियों का पता लगाकर उन्हे गिरफ्तार करे। मुकदमों मे बकाया आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें।

Comments