विद्यार्थियों को यातायात नियमों व नशे के विरूद्ध जानकारी देकर किया जागरूक.
-युवा नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भविष्य संवारे: एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस
-युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी: मेयर कोमल सैनी
BOL PANIPAT : 12 सितंबर 2025, नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार को अंसल स्थित केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बतौर मुख्यातिथि व मेयर कोमल सैनी ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों व नशे के विरूध जानकारी देकर जागरूक किया।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल प्रिंसिपल अमित कोचर, स्कूल स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इस दौरान संबोधित करते हुए विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर बताया कि सड़क पर चलते समय हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करना तथा मोबाइल फोन का उपयोग न करना जैसे नियम जीवन की सुरक्षा के लिए कितने आवश्यक हैं। साथ ही नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बारे विस्तार से जानकारी देकर बताया कि नशा केवल स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि भविष्य और परिवार को भी प्रभावित करता है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस कहा कि युवा ही किसी देश का भविष्य होते हैं। यदि युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ जाए, तो देश की प्रगति रुक जाती है। युवा हमारे देश की रीढ़ हैं। यदि वे नशे से बचें और अपने माता-पिता व शिक्षकों के कहे अनुसार चलें, तो वे अपना जीवन भी संवार सकते हैं और समाज को भी नई दिशा दे सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी मिलकर युवाओं को एक सकारात्मक दिशा दें और उन्हें नशे जैसे विनाशकारी रास्ते से दूर रखें।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नशा एक धीमा जहर है, जो व्यक्ति की सोच, स्वास्थ्य, भविष्य और संबंधों को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है। उन्होंने यह भी बताया कि नशे की शुरुआत अक्सर “मज़े या दोस्ती” के नाम पर होती है, लेकिन इसका अंजाम बहुत गंभीर होता है। इसलिए युवा नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भविष्य संवारे।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही जागरूकता कार्यक्रम, खेलों का आयोजन करवाने के साथ नशे की गर्त में फंसे लोगों की काउंसिलिग करवा उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का काम कर रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील कि है कि आसपास में नशा बिक रहा है या कोई नशे का आदी है तो उसकी सूचना जिला पुलिस को या नेशनल नारकोटिक्स मानस हेल्पलाइन 1933 पर दे।
मेयर कोमल सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है, जो कल का नेतृत्व करेगा। यदि वह नशे जैसी बुराई से दूर रहता है और अपने जीवन को लक्ष्य की ओर केंद्रित करता है, तो समाज और देश दोनों उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे। इसलिए युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपने जीनव का संवारे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को जागरूक रहकर इस सामाजिक बुराई से स्वयं को और दूसरों को भी बचाना होगा। यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी भी है।

Comments