Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब बेचते एक आरोपी गिरफ्तार. 61 बोतल अवैध देसी शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 10, 2023 Tags: , , , , ,

-शराब तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी

BOL PANIPAT : 10 अक्तूबर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के दिशा निर्देशों के तहत जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना चांदनी बाग पुलिस ने सोमवार को रिसालू रोड पर गली में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 61 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की रिसालू रोड पर गली में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो टीम को गली में एक युवक प्लास्टिक का कट्टे लिए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पवन पुत्र राजबीर निवासी रिसालू के रूप में बताई। टीम द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के प्लास्टिक कट्टे से 12 बोतल, 60 अध्धे व 68 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई।
पुलिस टीम ने बरामद शराब का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका। पुलिस टीम ने बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments