Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


उपमंडल अधिकारी अपनी पेंडेंसी को जल्दी से जल्दी करें क्लियर: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 16, 2025 Tags: , , , ,

-राजस्व और आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में 13 सूत्रीय एजेंडे पर हुई चर्चा

BOL PANIPAT, 16 जुलाई। राजस्व और आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया की उपस्थिति में संपन्न हुई।

  बैठक में उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों और अन्य विभागो के अधिकारियो को निर्देश दिए की वे अपने कार्य को पूर्ण करने को लेकर जिम्मेदारी से व गंभीरता से कार्य करें। उपायुक्त ने बैठक में कृषि विभाग की इकोसिस्टम बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। फसल अवशेषों को जलने वाली घटनाओं पर भी चौकसी बरतने के निर्देश दिए।

  उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों को न्यायालय संबंधित पैडसी को क्लियर करने के भी निर्देश दिए। आधुनिक रिकॉर्ड रूम के बारे में भी बैठक में विचार विमर्श किया गया।  बैठक में दीक्षित अवॉर्ड और हरियाणा उत्तर प्रदेश की बाउंड्री डिस्प्यूट को लेकर भी अपडेट लिया गया। भू खंडों से संबंधित मामलों के निपटाने की प्रगति भी उपायुक्त ने अधिकारियों से जानी। जमीन के म्यूटेशन के मामले पर भी उपायुक्त ने अधिकारियों से अपडेट लिया।

बैठक में कई एजेंण्डो पर चर्चा हुई उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को तत्परता से कार्य को गति देने की निर्देश दिए। इस मौके पर पानीपत उपमंडल अधिकारी नागरिक मनदीप सिंह, समालखा उप मंडल अधिकारी नागरिक अमित, इसराना उपमंडल अधिकारी नागरिक नवदीप  नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीडीपीओ राजेश शर्मा व सभी मंडलों के तहसीलदार मौजूद रहे।नायब तहसीलदारों ने उपायुक्त के समक्ष विभाग में आ रही कुछ समस्याओं को लेकर भी बातचीत की।

Comments