विकसित भारत-विकसित हरियाणा के तहत स्थानीय सैक्टर-18 व पुरानी सब्जी मण्डी में आयोजित हुआ कार्यक्रम. हजारों की संख्या में लोगों ने सुना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल सम्बोधन.
-सरकार ने पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति को दिया योजनाओं का लाभ: महिपाल ढांडा
BOL PANIPAT , 16 फरवरी। स्थानीय सैक्टर-18 में आयोजित विकसित भारत-विकसित हरियाणा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण हरियाणा को देश के 22वें एम्स के रूप में बहुत बड़ी सौगात दी है जोकि प्रदेशवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि वर्षो से प्रदेशवासियों की यह बहुत भारी मांग प्रधानमंत्री ने पूरी की है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत बड़ा इजाफा होगा। यही नहीं रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है वह अंत्योदय की भावना से शुरू की गई हैं ताकि पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचे।
महिपाल ढांडा ने कहा कि केन्द्र सरकार की अटल पैंशन योजनाओं के तहत 678 करोड़ रूपये का लाभ कामगार व व्यापारियों को दिया गया है। यही नहीं 20 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाकर लोगों को स्वास्थ्य की गारण्टी प्रदान की गई है। देश के 18 हजार गांवों मेें बिजली पहुंचाना सुनिश्चित किया गया है। जनधन के तहत 47 करोड़ खाते खोले गए हैं। जन औषधि के तहत दस हजार स्टोर खोले गए हैं। यही नहीं लोगों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जन मुद्रा लोन के तहत 23 लाख करोड़ रूपये के ऋण प्रदान किए गए हैं।

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि बोलते हुए कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नए भारत के शिल्पकार के रूप में जाना जा रहा है। उन्होंने जिस तरह से वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया गया है उससे पूरे विश्व में भारत देश का बोलबाला हो गया है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाएं लोगों के जीवन स्तर में सुधार कर रही हैं।
प्रमोद विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत युवाओं में हुनर को पहचान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उनमें कौशल को बढ़ावा देने का कार्य किया गया है। युवा अपना रोजगार स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेवाड़ी में लगभग 9700 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का सौगात दी है जिससे प्रदेश में विकास के नए द्वार खुलेंगे। पिछले 10 साल में देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ईमानदार सरकार मिली है। उनकी ईमानदार छवि के कारण ही देश विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है।
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेहनत के बल पर सुधर कर अग्रणी पक्ति में होगी। प्रधानमंत्री ने अंत्योदय की भावना से काम कर देश के 80 करोड़ लोगों को अगले पांच साल के लिए हर माह मुफ्ïत अनाज देने का प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत ही पूरे देश में लिंगानुपात में बहुत अधिक सुधार हुआ है। उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि स्वास्थ्य सुरक्षा आधारभूत ढांचे में आज देश सक्षम हुआ है। इस मौके पर पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस क्नैक्शन व समाज कल्याण विभाग की नई पैंशन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल सम्बोधन भी सुना। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ïट, एडीसी पंकज यादव, एसडीएम मनदीप कुमार, निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments