NHM कर्मचारियों की मांगों को लेकर उचाना हल्के के जनप्रतिनिधि जगदीश सिहाग को ज्ञापन सौंपा.
BOL PANIPAT : 30 मई 2022 , आज स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के आहवान पर मुख्यमंत्री के नाम NHM कर्मचारियों की मांगों को लेकर उचाना हल्के के जनप्रतिनिधि जगदीश सिहाग को ज्ञापन सौंपा. जारी प्रेस विज्ञप्ति में आर्य कुलदीप ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आहवान पर प्रदेश के सभी विधायकों को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा 2 नवम्बर की घोषणा को लागू करते हुए NHM कर्मचारियों को 7वा वेतन दिया जाए साथ ही 14 सूत्रीय मांगपत्र में NHM बायलॉज में संसोधन, सेवा सुरक्षा, कैशलेश मेडिकल आदि की मांग करते हुए बताया कि 9 जून को सभी कर्मचारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे ।
आज कार्यक्रम में सुनील कुमार, राजेशकुमार, मोहन ,कुलदीप, आदि मौजूद रहे ।

Comments