Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय ‘सक्षम-2023’का सफल आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 24, 2023 Tags: , , , , ,

15 महाविद्यालयों से लगभग 150 विद्यार्थियों ने लिया भिन्न प्रतियोगिताओं में भाग

व्यक्तित्व विकास के लिए विद्यार्थियों में प्रतिभा-प्रदर्शन व प्रतिस्पर्धा के अवसर देना आवश्यक है: प्रो. दीपिका अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजिका

आज के विद्यार्थी का ज्ञान का दायरा संकुचित नहीं होना चाहिए विविध समकालीन घटनाओं में उसकी रुचि होनी चाहिए : नेहा, दयाल सिंह कॉलेज करनाल

BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में दिनांक 24 अप्रैल 2023 को कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग द्वारा सक्षम 2023 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में निम्न प्रतियोगिताएं करवाई गई. 1.शिबोलेथ 2.इनसिग्निया 3.क्विज 4.स्टोकाथोन.

1.शिबोलेथ प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों ने विभिन्न कंपनियों के लोगो डिजाइन किए. जिससे उनकी सृजनात्मकता को परखा गया. 2.इनसिग्निया प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा कंपनियों द्वारा प्रचलित टैग लाइन से भिन्न अपनी योग्यता से अलग टैगलाइंस को निर्मित कर अपनी कला का प्रदर्शन किया.3.क्विज वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित वाणिज्य क्षेत्र पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 4.स्टोकाथोन आज के युग में प्रतिभूतियों का ज्ञान होना अनिवार्य है इस मकसद को ध्यान में रखकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतिभागियों ने स्टॉक ग्रो ऐप से वर्चुअल ट्रेडिंग कर लाभ कमा कर अपनी कला को प्रदर्शित किया.

इसके अंतर्गत भिन्न स्पर्धाओं में 15 महाविद्यालयों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतिस्पर्धा के परिणाम इस प्रकार रहे.

शिबोलेथ :

     प्रथम – दीक्षा, दयाल सिंह कॉलेज, करनाल

     द्वितीय – टिंकू, आई.बी. कॉलेज, पानीपत

     तृतीय – सीमा, माता सुंदरी खालसा कॉलेज, निसिंग

इनसिग्निया

प्रथम – दयाल सिंह कॉलेज, करनाल

     द्वितीय –माता सुंदरी खालसा कॉलेज, निसिंग

     तृतीय – एस.डी. पी.जी. कॉलेज, पानीपत

क्विज

प्रथम – दयाल सिंह कॉलेज, करनाल

     द्वितीय – आई.बी. कॉलेज, पानीपत

     तृतीय – एस.डी. पी.जी. कॉलेज, पानीपत

 स्टोकाथोन

प्रथम –सौरव

     द्वितीय –आर्यन

तृतीय – गौरव

 इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ महावीर नरवाल ने अपने संदेश में कहा कि सक्षम 2023 का आयोजन कर एस.डी. पी.जी. कॉलेज, पानीपत ने हरियाणा के छात्र छात्राओं को कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के विविध व्यावहारिक क्षेत्रों में प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर दिए. इस प्रकार के स्पर्धाओं से विद्यार्थियों में मौलिक चिंतन व नए व्यक्तित्व का सृजन होता है. उन्होंने एस.डी. पी.जी. कॉलेज पानीपत को सक्षम 2023के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी.

इस अवसर पर कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने कहा कि बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था उसकी स्थिरता एवं सामर्थ्य कासबसे बड़ा कारक है. इस दृष्टिकोण में कॉमर्स एवंमैनेजमेंट के क्षेत्र राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की सुदृढता के लिए अति महत्वपूर्ण है. हमारे राष्ट्र की वाणिज्य, अर्थशास्त्र, प्रबंधन के क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षित करने की प्राथमिकता है. भारत के युवा अति प्रतिभाशाली हैं और पूरे विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवा रहे हैं.

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि शैक्षणिक संस्था का उद्देश्य मात्र विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम शिक्षा प्रदान कर प्रदान करना नहीं है. प्रत्येक विद्यार्थी में कुछ न कुछ विशिष्ट क्षमता होती है. उसकी रूचि के अनुसार प्रतिभा-क्षमता विकास का ज्ञान प्रदान करना प्रोत्साहन के माध्यम से उनका व्यक्तित्व विकास करना संस्थाओं का मूल दायित्व है. ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले हमारे युवा इन अवसरों का अनेक बार लाभ नहीं उठा पाते. महाविद्यालय सभी छात्र-छात्राओं को किसी ना किसी क्षेत्र गतिविधि से जोड़ने का प्रयास करती है.

इस अवसर पर कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष डॉ नवीन गोयल ने कहा कि कॉमर्स एक अंतरराष्ट्रीय विषय है. किसी भी राष्ट्र के नागरिक की खुशहाली में राष्ट्र की वाणिज्य व्यवस्था का पूर्ण योगदान है.

इस अवसर पर कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर व एन.एस.एस. प्रोग्राम अधिकारी डॉ राकेश गर्ग ने कहा कि स्वयं को राष्ट्र में सक्षम बनाने के लिए अपने परिश्रम व अन्य गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा योजना में भी जुड़ना चाहिए. व्यक्तित्व विकास का राष्ट्रीय विकास में योगदान होना चाहिए.

कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. दीपिका अरोड़ा ने कहा कि सक्षम 2023 के अंतर्गत इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया. जिनका संबंध प्रत्यक्ष कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग में व्यवहारिक पक्षों से हैं. जब कॉमर्स एवं मैनेजमेंट में डिग्री प्राप्त विद्यार्थी कंपनियों में नियुक्त किए जाते हैं या अपना रोजगार प्रारंभ करते हैं तो उन्हें सक्षम 2023 के अंतर्गत गतिविधियों संबंधी प्रश्नों का सामना करना पड़ता है. इस प्रकार की दक्षता भविष्य में नौकरी रोजगार में सफल होने की कुंजी है.

इस अवसर पर डॉ. नवीन गोयल, प्रो. पवन सिंगला, डॉ राकेश गर्ग,प्रो. दीपिका अरोड़ा, प्रो.पवन कुमार,प्रो. मनोज, प्रो. आशीष, प्रो. मनमीत, प्रो. पूजा, प्रो.समृति,प्रो. हिमानी,प्रो.सोनिका, एवं दीपक मित्तल आदि उपस्थित रहे.

Comments