Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में एक दिवसीय ‘क्षमता निर्माण एवं मेंटरिंग कार्यशाला’ का सफल आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा DGHE के निर्देशानुसार एक दिवसीय ‘क्षमता निर्माण एवं मेंटरिंग कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता श्री पारस बत्तरा रहे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म जैसे MOOCs एवं SWAYAM के बारे में जागरूक करना तथा उन्हें डिजिटल शिक्षा के महत्व से अवगत कराना था। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य वक्ता को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

 महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि वर्तमान समय डिजिटल क्रांति का युग है, जहाँ ज्ञान की सीमाएँ कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं रह गई हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के श्रेष्ठ शिक्षकों और पाठ्यक्रमों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। महाविद्यालय की उप-प्राचार्या  डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं, अपने कौशल को निखारें तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है कि रोजगार के क्षेत्र में स्वयं को सक्षम बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।  उन्होंने वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि अतिरिक्त कौशल और डिजिटल साक्षरता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे नियमित रूप से ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में भाग लें, प्रमाणपत्र प्राप्त करें और अपने शैक्षणिक प्रोफाइल को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, समालखा के बिजनेस स्टडीज विभाग के सहायक प्रोफेसर पारस बत्रा ने ऑनलाइन शिक्षा के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार MOOCs एवं SWAYAM जैसे प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सेज, उनके पंजीकरण की प्रक्रिया तथा प्रमाण पत्र के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यशाला के सहसंयोजक अजय पाल सिंह और माधवी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। ओर्गानिज़िंग सेक्रेटरी डॉ. ज्योति गहलोत ने भी प्रतिभागियों का मनोबल  बढ़ाया। डॉ. सुमित शर्मा ने अंत में सभी का धन्यवाद किया और मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन आकांक्षा शर्मा द्वारा किया गया । आयोजन समिति के सदस्यों राजेश बाला,  रुहानी शर्मा,  निशा गुप्ता,  रीना,  मनीत कौर, आकांक्षा शर्मा,  जागृति तथा अन्नू बेनीवाल के सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में डॉ. किरण मदान , साक्षी मुंजाल,  करुणा सचदेवा,  रुचिका बत्तरा,  सोनिया,  सुखजिंदर सिंह,  निशा गोयल,  आंचल,  रूबी आदि उपस्थित रहे।कार्यशाला में लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और इसे अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

Comments