Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए एड मैड शो प्रतियोगिता का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 10, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आईबी पीजी कॉलेज में प्रोफेसर आकांक्षा शर्मा तथा प्रोफेसर जागृति द्वारा बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एड मैड शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 4-4 की टीम बनाकर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न उत्पादों पर अपना विज्ञापन प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में एक्टिव नैस व स्मार्टनैस लाती है। अपना विज्ञापन दूसरों के समक्ष रखने के लिए विद्यार्थी में आत्मविश्वास होना चाहिए और इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास होता है तथा वे अपना आत्म विश्लेषण कर सकते हैं। कक्षा की मेंटर्स प्रोफेसर आकांक्षा व प्रोफेसर जागृति ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता में स्वीटी, समृति, निक्की व दीपिका ने प्रथम स्थान, ग्रेसी, हिमांशी, तमन्ना व यशिका ने द्वितीय स्थान, हिमांशु, टिंकू शिवम, विनय ने तृतीय स्थान, वैशाली, अंजलि, प्रिया व कशिश ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

Comments