जन संवाद कार्यक्रम आसन कलां मे सुखबीर सिंह मलिक सुनी लोगो की समस्या।
BOL PANIPAT : राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर संदीप पाठक की आदेशानुसार जन सवांद कार्यक्रम गावं एवम वार्ड लेवल पर शुरू कर दिया है।इसी कड़ी मे आज आसन कलां मे एक जन सवांद कार्यक्रम का आयोजन गावँ अध्यक्ष एवं सचिव और 20 मेंबर कमेटी के द्वारा किया गया। आम आदमी पार्टी हल्का पानीपत ग्रामीण के वरिष्ठ नेता प्रदेश सह सचिव सुखवीर मलिक ने पिछले 10 साल से जो जनता को दिक्कतों को सुना ।
जन संवाद कार्यक्रम में जिन्होंने भाग लिया और गांव के लोगों की समस्याएं सुनी गांव के सोमनाथ, अजय, ईश्वर दास दीनदयाल जी बलबीर सिंह रामपाल, सत्येंद्र सिंह, विशाल , राजीव, सचिन, निरंजन दास, संजय कुमार, देव शर्मा, पंकज कौशिक, बिट्टू जागलान ने गांव की समस्याएं बताई हर गांव की तरह साफ सफाई न होना फैमिली आईडी की वजह से रोज-रोज शहर जाना अटल सेवा केंद्रों पर कामना होना और गरीब लोगों द्वारा राशन की समस्या राशन कार्ड न मिलाना और काटने की समस्याओं का जिक्र किया गया और कई गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं और अपने विचारों व्यक्त किया
समस्या सुनकर सुखबीर मलिक ने कहा आम आदमी पार्टी इन समस्याओं को अपने मेनिफेस्टो में जगह देगी। और आम आदमी पार्टी की सरकार जल्द ही हरियाणा में दस्तक देगी और मूलभूत सुविधाएं बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य महिला सुरक्षा व अन्य सुविधाओं के साथ सरकार आपकी सभी समस्याओं का निवारण करेगी।
इस मौके पर सुखबीर सिंह मलिक और उनकी टीम के सदस्य इकबाल पानीपती होशियार सिंह अमित नोरा ,राजकुमार मुंडे,किसान नेता जसबीर बालकिशन ग्राम सचिव ग्राम अध्यक्ष 20 मेंबर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे

Comments