Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


सामुदायिक केंद्र, धार्मिक संस्थाओं एवं पार्कों के लिए विधायक प्रमोद विज ने बनाई योजना

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 3, 2022 Tags: , , , , ,

– 4 करोड़ की लागत से शहर विधानसभा के पार्कों में लगेंगे झूले, जिम सेट और बेंच

BOL PANIPAT , पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पार्कों में शहर विधायक प्रमोद विज की विधायक निधि के द्वारा पार्कों में 1 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से बैठने के लिए स्टील बेंच, बच्चों के खेलने के लिए 32 लाख 50 हजार की लागत से प्ले स्टेशन एवं कसरत हेतु 50 लाख की लागत के जिम लगवाए जाएँगे| सामुदायिक केन्द्रों और धार्मिक संस्थाओं में 50 लाख रुपये की लागत से लोहे के बेंच एवं 25 लाख की लागत से स्टील बेंच लगवाए जाएँगे |

पर्यावरण संरक्षण के लिए लगेंगे वृक्ष –

विधायक विज ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर के पार्कों को हरा भरा बनाने की योजना पर भी जोर दिया है | इस योजना के तहत शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पार्कों में छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाये जाएँगे|

नागरिक भी करें पार्कों की देखभाल –

विधायक प्रमोद विज ने बातचीत में कहा कि वे शहर के योजनाबद्ध तरीके से विकास के लिए कटिबद्ध हैं एवं शहर के पार्कों को सुन्दर बनाना मेरा चुनावी वादा था जिसे पूरा करने के लिए मैं पूर्णतः प्रयासरत हूँ एवं मैं शहर के नागरिकों से अपील करना चाहता हूँ कि अपने आसपास पार्कों में गंदगी न फैलाए एवं पार्कों में लगी सार्वजनिक संपत्तियों की स्वयं भी देखभाल करें एवं हो सके तो आने वाले 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वयं भी अपने आसपास शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पेड़-पौधे लगाए और बड़ा होने तक उनकी देखभाल करें |

Comments