Wednesday, April 8, 2026
Newspaper and Magzine


एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने रिफाइनरी में स्वयं पहुंचकर लिया जायजा. माहौल शांतिपूर्वक, कानून व्यवस्था दुरूस्त.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 23, 2026 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT , 23 फरवरी : पानीपत रिफाइनरी में काम कर रहे मजदूरों और सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बलों के बीच पत्थराव की सूचना पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। माहौल शांतिपूर्वक है और कानून व्यवस्था बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 11 बजे रिफाइनरी में काम कर रहे मजदूरों और सूरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों (सीआईएसएफ) के बीच पत्थराव के साथ ही यहाँ तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत डीएसपी राजबीर सिंह के नेत्रत्व में प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा । पुलिस और वहा मौजूद सुरक्षा बलों ने मिलकर माहौल को शांत किया। मजदूरों के पदाधिकारियों, ठेकेदारों व अधिकारियों से बातचीत करने के साथ बैठक की। इसमें सामने आया मजदूरों की 6/7 मांगे थी। काम करने के घंटे ज्यादा और तनख्वाह कम इत्यादी मांगे शामिल थी। बैठक में दो दिन का समय दिया गया है। इसके बाद दोबारा बातचीत करने की बात कही गई है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया यहा मौके का जायजा लिया गया है। पत्थराव करने के साथ दो गाड़ियों में क्षति की गई है। पत्थराव में दो तीन सीआईएसएफ के जवान चोटिल हुए है। उनके मेडिकल के बाद व शिकायत मिलने पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यहा जिला पुलिस के जवानों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाकर तैनात कर दिया है। माहौल शांतिपूर्वक और कानून व्यवस्था बनी हुई है। किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है।

Comments