Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


पूछताछ के दौरान झपटमारी की एक वारदात का खुलासा. 7000 रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 जुलाई 2022, झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले जेल में बंद दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की गहनता से पूछताछ, एक वारदात का खुलासा, 7000 रूपए बरामद .

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताय झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले पानीपत जेल में बंद आरोपी विजय पुत्र प्रताप व मोहित पुत्र सतपाल निवासी मच्छरौली को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दोनो आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने दो साल पहले पानीपत अनाज मंडी रोड पर धर्म काटा के नजदीक पैदल जा रहे एक युवक से 25 हजार रूपए छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में जसवंत निवासी सिवाहा जीन्द की शिकायत पर आईपीसी की धारा 379ए के तहत मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपियों ने झपटी गई नगदी में से कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 7 हजार रूपए आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना औधोगिक सैक्टर 29 में जसवंत निवासी सिवाहा जीन्द की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :

जसवंत पुत्र दलीप सिंह निवासी सिवाहा जीन्द ने जुलाई 2020 में थाना औधोगिक सैक्टर 29 में शिकायत देकर बताया था कि वह पानीपत अनाज मंडी में बोली का काम करता है। 16 जुलाई को वह पीएनबी बैंक से 25 हजार रूपए निकलवाकर पैदल अनाज मंडी में जा रहा था। रास्ते में धर्म काटे के पास पहुंचा तो तभी पीछे से एक बाइक पर दो अज्ञात युवक सवार होकर आए और उसका हाथ पकड कर जेब में रखे 25 हजार रूपए निकाल कर फरार हो गए। जसवंत की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में आईपीसी की धारा 379ए के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments