Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


बापौली मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र रावल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण कर दिलाई संकल्प विकसित भारत की शपथ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 6, 2023 Tags: , , , , ,

-विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव ताजपुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

BOL PANIPAT , 6 दिसंबर। गांवों का विकास होगा तो देश का विकास होगा। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर एक नागरिक को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है और यात्रा के दौरान ही पात्र व्यक्तियों को लाभ देना है। यह बात बापौली मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र रावल ने गांव ताजपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गांव के विकास से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास की रूपरेखा तैयार की हैं।
       कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत पूरे विश्व में साख के साथ खड़ा है। इस यज्ञ में सभी आमजन की आहुति है। हम सबको बढ़ते हुए भारत में एक-एक कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बढ़ाना होगा तब कहीं जाकर हम 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं। आज भारत विश्व की बहुत बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन रहा है। गांव का विकास अब गली-नाली के निर्माण तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम में बापौली मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र रावल ने नागरिकों से 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई।
उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, प्रगतिशील किसानों,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा विधार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में ताजपुर गांव के स्टेडियम में उपस्थित जनसमूह को ड्रोन द्वारा छिडक़ाव करने की विधि को भी दर्शाया गया।

Comments