Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में स्वच्छता पखवाड़ा-2023 के अंतर्गत व्यापक गतिविधियां आयोजित करते हुए शानदार समापन

By LALIT SHARMA , in Business , at July 15, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT :- 15 जुलाई, 2023 , पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में  “हमारा संकल्प-स्वच्छ भारत” विषय पर, एम. एल. डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी के नेतृत्व व तरुण कुमार बिसई, मुख्य-महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा (1 से 15 जुलाई) के अंतर्गत टीम सीएसआर द्वारा व्यापक गतिविधियां आयोजित करते हुए शानदार समापन हुआ। 

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान पीआरपीसी की सभी यूनिटों में स्वच्छता अभियान चलाने के अलावा, आसपास के गांवों में दस गवर्नमेंट स्कूलों के छात्र-छात्राओं   के बीच, स्वच्छता प्रतिज्ञा, जागरूकता वार्ता, निबंध, स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही खोरा-खेड़ी गाँव में, रिफाइनरी टाउनशिप तथा इसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया, जिसमे नालों आदि की भी सफाई भी की गई। 

समापन कार्यक्रम का आयोजन संपदा कार्यालय (रिफाइनरी टाउनशिप) के सामने श्री एम. एल. डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख के नेतृत्व में , मुख्य-महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में लगभग 350 ठेकेदार के  सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों के साथ जागरूकता वार्ता करते हुए उन्हें स्वच्छता प्रतिज्ञा दिलाई व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया । इन सभी को सेनिटेशन किट, फेस मास्क, एप्रन, कैप, और जूट बैग प्रदान किए गए। 

इस अवसर पर बोलते, हुए डहरिया ने जोर देकर कहा कि अपनी और अपने आस-पास की सफाई न केवल हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, बल्कि हमें विभिन्न संक्रामक रोगों से भी बचाती है। उन्होंने विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि हमें सभी को स्वच्छता नियमों को आत्मसात करना  चाहिए। इसके अलावा एक स्वच्छ वातावरण विभिन्न तरीकों से सुरक्षा को बढ़ावा देता है। यह अव्यवस्था या रुकावटों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करता है। स्वच्छता का पर्यावरण संरक्षण से भी गहरा संबंध है। अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाकर हम न केवल प्रदूषण को दूर करते हैं बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के विनाश  को भी रोकने में मदद करते हैं और इससे वनस्पति, जीव जंतुओं और मनुष्यों की भलाई सुनिश्चित होती है। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता कोई एक बार का कार्यक्रम या महज एक पखवाड़े तक चलने वाला अभियान नहीं है। यह जीवन जीने का एक तरीका है, एक आदत है जिसे हमें विकसित करते रहना चाहिए। 

स्वच्छता पखवाड़े के दौरान किए गए सभी कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ अपने उद्देश्य मे सफल रही।

Comments