Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ठंड से बचाव के लिए रखे स्वस्थ्य व खानपान का ध्यान: नगराधीश टीनू पोसवाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 19, 2024 Tags: , , , ,

– सैंकड़ो गरीब व असहायों को किए कंबल वितरीत

BOL PANIPAT , 19 दिसंबर। कड़ाके की इस ठंड में बचाव को लेकर गरीब व असहाय महिलाओं और बच्चों को उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया के दिशानिर्देश पर ऊपरगामी पुल के नीचे गरीब व असहाय लोगों को सर्दी से बचाव करने को लेकर नगराधीश टीनू पोसवाल ने सैकड़ो लोगों को कंबल वितरीत किए। नगराधीश ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में हमें अपने स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए व गरीब वस्त्रों का नियमित रूप से उपयोग करना चाहिए।
    नगराधीश ने कहा कि कड़ाके की ठंड व शीत लहर ने आम जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। इसका प्रभाव हमारे दैनिक जीवन पर भी दिखाई देने लगा है। हमें अपने स्वस्थ्य के साथ साथ अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए। खाने में उन पदार्थों का उपयोग करना चाहिए। जिससे सर्दी के मौसम से बचा जा सकें और स्वस्थ्य के लिए भी जो लाभदायी हो।
    नगराधीश ने कहा कि रैडक्रास सोसाइटी इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने उन लोगों से भी आहवान किया कि वे भी सर्दी के इस मौसम में असहाय लोगों की मदद करे व जितना संभव हो सके गरीबों को गर्म वस्त्र उपलब्ध करवायें।
    नगराधीश ने असहाय व गरीब लोगों को कंबल वितरीत करते हुए कहा कि उन्हें अपने स्वस्थ्य को लेकर और भी सचेत रहने की आवश्यकता है। इस मौके पर उनके साथ रेडक्रॉस सचिव गौरव, रामकरण, जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चंद, प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश कुमारी, प्रवक्ता सोनिया शर्मा, टी बलकार सिंह, राजेन्द्र सिंह व रेडक्रॉस के वॉलिटियर्स मौजूद रहे।

Comments