Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


स्कूली बच्चों को झुग्गी झोपडी में ले जाकर जरूरत का सामान बांटा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 22, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : बच्चों को झुग्गी झोंपड़ी क्षेत्र  में ले जाया गया तथा वहां बच्चों द्वारा वहां के लोगों को आटा, दालें,  चावल, चीनी,  साबुन, बिस्किट आदि सामान का वितरण किया गया। प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग तथा अध्यापक गण द्वारा बच्चों में इस तरह की भावना को जागृत किया गया ताकि बच्चे इन झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार मना सके तथा वहां पर रहने वाले बच्चे भी इस त्योहार का आनंद ले सकें।

प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने कहा कि बच्चों को जीवन की हकीकत को दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्र में ले जाना चाहिए ताकि उनके अंदर सेवा, दया की भावना तथा भाईचारे की भावना को उजागर किया जा सके।

Comments