Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


18 प्लस के युवाओं को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाते हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम करने की योजना तैयार की

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 29, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 अप्रैल। सांसद संजय भाटिया ने शुक्रवार को उपायुक्त सुशील सारवान के साथ मंत्रणा कर 18 प्लस के युवाओं को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाते हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम करने की योजना तैयार की है।

सांसद संजय भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के करीब एक हजार युवाओं को एक ही दिन में हैलमेट बांटे जाएंगे। यही नहीं, इस कार्यक्रम में उन युवाओं को जागरूक करने के लिए विशेषज्ञों के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी भी अपने सुझाव देंगे। उन्होंने कहा कि यह एक मेगा इवेन्ट होगा। इस कार्यक्रम में कालेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ संबंधित प्राचार्य भी आमंत्रित किए जाएंगे।

डीसी सुशील सारवान ने सांसद संजय भाटिया को आश्वस्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से विशेष भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पानीपत व समालखा एसडीएम के माध्यम से 18 प्लस युवाओं की लिस्ट तैयार करवाई जाएगी, जिनके ड्राईविंग लाईसैंस बन चुके हैं।

Comments