जिले में सीईटी परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, कौताही के लिए अधिकारी होंगे स्वयं जिम्मेवार: डीसी
जिला में आने वाले परीक्षार्थियों के लिए सैक्टर 13-17 में बनाए गए 8 कलस्टर, बसों के माध्यम से परिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक लाने व ले जाने की दी जाएगी सुविधा
परीक्षा को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए लगाए गए डयूटी मेजिस्ट्रेट
BOL PANIPAT, 23 जुलाई। उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले में सीईटी परीक्षा की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। जिन अधिकारियों को डयूटी सौंपी गई है उनको सख्त निर्देश दिए गए हैं किसी भी की लापरवाही के लिए वह स्वयं जिम्मेवार होंगे। 26 जुलाई शनिवार को सीईटी परीक्षा के मद्ïदेनजर सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण हो इसके लिए व्यापक व्यवस्था की गई है और सभी परीक्षा केन्द्रों पर डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। निर्बाद्ध बिजली आपूर्ति के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा हर एक परीक्षार्थी पर पूरा ध्यान रखा गया है। कोई भी परीक्षार्थी सुविधा से वंचित ना रहे। जीन्द जिले से आने वाले परीक्षार्थी मडलौडा से होते हुए पानीपत के सैक्टर 13-17 में पहुंचेंगे। जहां से उन्हें बसों के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों तक ले जाया जाएगा। इसके लिए बसों के 8 कलस्टर बनाए गए हैं। जिनके तहत करीब 12 हजार परीक्षार्थी पहुंचेंगे और करीब 3 हजार परीक्षार्थी दूसरे राज्यों से आएंगे। उनके लिए भी रोड़वेज द्वारा बस अड्ïडो, रेलवे स्टेशन पर बसों, थ्री व्हीलर व अन्य वाहनों की व्यस्था की गई है। डीसी ने बताया कि सैक्टर 13-17 में ही परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हल्के जलपान की सुविधा भी की गई है ताकि किसी विद्यार्थी को दिक्कत ना आए।
दूसरी ओर पानीपत से सोनीपत के लिए परीक्षा देने के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए 176 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए भी 11 कलस्टर नया व पुराना बस अड्ïडा, समालखा, मडलौडा, इसराना, बापौली, कुराना, बबैल, चुलकाना, सनौली, उरलाना खुर्द बनाए गए हैं जिनमें प्रत्येेक सत्र में करीब 10 हजार 572 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए जाएंगे।
जिले के ये विद्यार्थी बसों के माध्यम से जाएंगे सोनीपत
जिला महाप्रबंधक रोड़वेज विक्रम काम्बोज ने बताया कि 26 जुलाई को सुबह के सत्र में 10 हजार 558 व सांय के सत्र में 10 हजार 452 परीक्षार्थी बसों के माध्यम परीक्षा देने जाएंगे और 27 जुलाई को सुबह के सत्र में 10 हजार 532 व सांय के सत्र में 10 हजार 552 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिनकी कुल संख्या 42 हजार 114 बनती है।
सीईटी परीक्षा के लिए प्रात: 10 बजे और सांय 3:15 बजे होगी परीक्षा
उन्होंने बताया कि 26 व 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा के लिए प्रातकाल के सत्र में 10 बजे से 11:45 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसका रिपोर्टिंग टाईम प्रात: 7:30 बजे होगा। परीक्षार्थी के लिए 9 बजकर 15 मिनट के बाद परीक्षा केन्द्र में कोई एन्ट्री नही होगी। इसी तरह सांय के सत्र में दोपहर बाद 3:15 बजे से सांय 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसका रिपोर्टिंग टाईम दोपहर 12:45 बजे होगा। दोपहर बाद 2 बजकर 30 मिनट के बाद कोई भी एन्ट्री नही होगी। सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए 23 डयूटी मैजिस्टे्रट लगाए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर खाली हाथ जाना होगा। मोबाईल पर पूर्णत पाबंदी रहेगी।

Comments