पाइट के तरुण ने जूनियर नेशनल फेंसिंग में जीता स्वर्ण पदक
BOL PANIPAT : समालखा – पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक सीएसई के छात्र तरुण कुमार ने 33वीं जूनियर नेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता कटक (ओडिशा) में हुई, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। तरुण कुमार ने तकनीकी कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए तलवारबाजी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि तरुण की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह दर्शाती है कि पाइट में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी पूरा प्रोत्साहन दिया जाता है। चेयरमैन हरिओम तायल, निदेशक डॉ.शक्ति कुमार, खेल अधिकारी डॉ.बजरंग राणा ने कहा कि कॉलेज में तरुण को सम्मानित किया जाएगा।

Comments