जनसम्पर्क विभाग के टीम ने चिरायु हरियाणा योजना बारे ग्रामीणों को किया जागरूक
BOL PANIPAT , 4 जनवरी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने बुधवार को चंदोली गांव के ग्रामीणों को राज्य सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारियों का गीतों के माध्यम से व्याख्यान किया। हरियाणवी गीत व संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करने वाली जनसम्पर्क विभाग की टीम ने ग्रामीणों को गीतों के माध्यम से चिरायु हरियाणा योजना के प्रति जागरूक किया और योजना के बारे विस्तार से जानकारी दी। विभाग की टीम इन दिनों पानीपत खंड के गावों में केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही हैं।
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी कुलदीप सिंह बांगड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के अंत्योदय परिवारों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। इस योजना को आम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए उपायुक्त सुशील सारवान के मार्गदर्शन में पूरे जिले में तेज गति से कार्य हो रहा है। चिरायु हरियाणा के तहत गरीब परिवारों को अच्छे उपचार की सुविधा हेल्थ पैकेज के साथ 5 लाख का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है। चिरायु हरियाणा का लाभ वही लोग ले सकते हैं जिनकी वार्षिक आय 1.80 हजार रुपये से कम है। जरूरतमंद परिवारों को अच्छे उपचार की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रारंभ की गई इस योजना के तहत चिरायु हरियाण का कार्ड बनवाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया नि:शुल्क है। इसे पात्र स्वयं व नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी बनवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना से जुडऩे वाले लाभार्थी को पीवीसी कार्ड 15 दिन बाद उपलब्ध होता है। इस योजना का लाभ सरकार अस्पतालों व तथा सूचिबद्ध प्राईवेट अस्पतालों में विभिन्न 1500 सौ बीमारियों का कैशलेस 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज है। लाभर्थी को पंजीकरण के बाद रैफरेंस आईडी पंजीकृत मोबाईल पर प्राप्त होगी जिससे चिरायु कार्ड का प्रिंट ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आदान प्रदान करने के अलावा विभाग का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में गीत व संगीत के माध्यम से सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना का भी होता है। उन्होंने बताया कि विभाग की भजन टीम महीने में कम से कम 20 दिन सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ जागरुक करने का काम भी करती हैं।

Comments