श्री शक्तिपीठ संकट मोचन हनुमान मन्दिर वार्ड नं. 9 का 55वाँ वार्षिकोत्सव प्रारंभ हुआ।
BOL PANIPAT : श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में श्री शक्तिपीठ संकट मोचन हनुमान मन्दिर, वार्ड नं. 9 का 55वाँ वार्षिकोत्सव प्रारंभ हुआ। तपोवर हरिद्वार से पधारे पूज्य चरण श्री गीताभागवत व्यास डा. श्री स्वामी दिव्यानंद जी महाराज जी के सान्निध्य में सर्वप्रथम ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि गिरीश बजाज, विशाल बजाज और वैभव बजाज ने किया। तत्पश्चात हनुमान चालीसा के अंतर्गत ‘महावीर जब नाम सुनावै’ की व्याख्या करते हुए स्वामी दिव्यानन्द जी महाराज ने बताया कि जब भी पवनपुत्र हनुमान जी का नाम लिया जाता है तो हृदय में शक्ति का संचार होता है जिससे विपरीत परिस्थितियों में भी व्यक्ति मजबूती से खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि कथा में आना और कथा को सुनकर उसपर अमल करना दो अलग बातें हैं। आप कथा में आए और आपमें कथा कितनी आई इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म का पहला लक्षण ही धीरज को धारण करना है। इसके विपरीत यदि उतावलेपन में कोई निर्णय लिया तो फिर पछताना पड़ता है। इस अवसर पर हेमन्त लखीना, महेश जुनेजा, अमित जुनेजा, कैलाश नारंग, वेद सेठी, अशोक जुनेजा, कश्मीरी लाल, अशोक चुघ आदि उपस्थित थे।

Comments