तुलसी विवाह धूम-धाम से सम्पन्न
BOL PANIPAT : 24 नवम्बर 2023, आज स्थानीय प्राचीन शिव मन्दिर, राम नगर, तहसील कैंप, पानीपत से तुलसी विवाह के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकेश नागरू, पार्षद, गजेंद्र सलूजा, प्रधान व प्रदेश प्रमुख, भीम सचदेवा, प्रधान श्री राम दशहरा कमेटी, बरसत रोड, पानीपत, राज कुमार जैन, सरपरस्त, श्रीराम दशहरा कमेटी, बरसत रोड, पानीपत व योगेश गुप्ता, मिट्ठन स्वीट्स रहे । षालिग्राम की बारात में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और बैण्ड व ढोल की धुन पर नाचते, गाते हुए बारात के रूप में निकले । यह बारात तहसील कैेम्प की मुख्य गलियों व सड़कों से होती हुई रात को 9.00 बजे राम नगर, प्रचाीन मन्दिर के पास पहुंची, जहां बारात का भव्य स्वागत किया गया । इस कार्यक्रम में वर पक्ष की ओर से हीरा लाल भोला व नीलम भोला तथा वधू पक्ष की ओर से भारत भूशण महाजन व सिम्मी महाजन परिवार था। इस कार्यक्रम में वर पक्ष के सभी लोगों ने पगड़ियां बांधी हुई थी और महिलाएं नए कपड़ों से सुसज्जित थी । सभी लोगों ने इस कार्यक्रम को चार चांद लगा दिये। इस आयोजन में शंकर -पार्वती व राधा-कृष्ण की झांकियां भी निकाली गई जिन्होंने हर किसी का मन जीत लिया ।
कार्यक्रम उपरांत एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने लंगर प्रसाद लिया ।
कार्यक्रम के अन्त में प्राचीनशिव मन्दिर के प्रधान सुभाष गुलाटी ने बताया कि ऐसे आयोजन संस्था द्वारा हर वर्ष बढ़ चढ़ जनता के सहयोग से किये जाते रहेेंगे। उन्होंने सभी धार्मिक संस्थाओं और दानवीरों व आयोजकों का धन्यवाद किया ।
इस भव्य आयोजन में टेक चन्द आर्य, सुरेन्द्र चावला, प्रेम मल्होत्रा, डिम्पी कालड़ा, जय भगवान ग्रोवर, हरीश वर्मा, शिन्टु आहूजा , अशोक कपूर, जय भगवान ग्रोवर, लक्की चावला, कमल नयन वर्मा, अरूण नन्दवानी, किरण चावला, मीरा, ईशा चुघ, मनोज चुघ, पूजा बरेजा, दिव्या वर्मा, गीता, सीमा रानी, मन्नू व फूलवती, आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।

Comments