7 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ.
BOL PANIPAT : श्री सिद्ध बाबा कांशी गिरी जी महाराज मन्दिर सनौली रोड पानीपत में 7 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ वृंदावन से पधारे परम पूज्य महामंडलेश्वर संत श्री कृष्णाचार्य जी कलश शोभा यात्रा में आकर सबको आशीर्वाद दिया उसके उपरांत भागवत ग्रंथ का विधिवत पूजन करके अपने आशीर्वाद वचनों से भागवत कथा का महात्म समझाया व्यास नारद प्रसंग कथा सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध किया

आरती उपरांत अमृत तुल्य लंगर प्रसाद वितरित किया गया आज के मुख्य यजमान समाजसेवी राजिंदर जैन ओर सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने अपने साथियों के साथ आकर स्वामी जी का स्वागत किया श्री विश्व जागृति मिशन से रामनारायण रावल अशोक नारंग शशि भाटिया, अशोक कंसल, वेदशर्मा,जुगल कंसल,कृष्ण खट्टर, रमेश चुग,मंदिर के प्रधान हरीश खुराना कृष्ण आर्य मदन पूरन बजाज फतेहचंद रवि आहूजा नरेश सहगल सुदेश वधवा,टेक चंद, कैलाश नारंग, उपस्थित रहे

Comments