Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एटीएम बदल ठगे 41 हजार.केस दर्ज 

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 6, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 06 सितम्बर (कविता)। खंड के गांव धर्मगढ़ के एक युवक का एटीएम बदल कर ठग ने 41 हजार रुपए ठग लिए। सुरेश कुमार वासी धर्मगढ़ ने मतलौडा पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसका खाता पंजाब नैशनल बैंक मतलौडा ब्रांच में खुला हुआ है। बीते रविवार को वह अपने बेटे रविंद्र के साथ मतलौडा एचडीएफसी बैंक के एटीएम  से पैसे निकालने के लिए गए। बेटा रविंद्र एटीएम के अंदर जाकर 2 हजार रुपए निकाल कर बाहर आने लगा तो पास खड़े व्यक्ति ने कहा की रसीद नहीं निकली। लाओ मैं निकाल कर देता हूँ। लेकिन रसीद नहीं निकली और उसने रविंद्र को दूसरा एटीएम बदल कर दे दिया। उसके करीब आधे घंटे बाद उसके खाते से 41 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   

Comments