Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


सोशल मिडिया पर युवती की आपत्तिजन फोटो अपलोड करने व धमकी देने के मामले में फरार चल रहा आरोपी काबू।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 मार्च 2022, सोशल मिडिया पर युवती की आपत्तिजन फोटो अपलोड करने व धमकी देने के मामले में फरार चल रहा आरोपी काबू। वारदात में प्रयोग किया मोबाइल फोन बरामद कर गहनता से पुछताछ उपरांत आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने जानकारी देते हुए बताया सोशल मिडिया पर युवती की आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने व धमकी देने के मामलें में फरार चल रहे आरोपी दीपक उर्फ दीपू पुत्र पालेराम निवासी आर्य नगर झज्जर को थाना चांदनी बाग पुलिस ने शुक्रवार साय झज्जर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी को पकड़ने के लिए थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठीकानों पर दंबिस दे रही थी। परंतु आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बलद-बदल कर छुपकर रह रहा था। आरोपी दीपक के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया मोबाइल फोन बरामद कर गहनता से पुछताछ उपरांत पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2021 में थाना चांदनी बाग में एक युवती ने शिकायत देकर बताया था की वह मूल रूप से रोहतक की रहने वाली है और पानीपत में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। करीब 5 साल पहले 12 वी कक्षा में पढाई के दौरान सोशल मिडिया पर उसकी दोस्ती झज्जर के पुराना बस स्टेंड के पीछे रहने वाले दीपक नाम के युवक से हुई थी। करीब 3 साल पहले दीपक ने मिलने के लिए बुलाया और धोखे से उसके आपत्तिजनक फोटो व विडियो बना लिया।

उसने दीपक से बात करनी बंद कर दी तो दीपक बार-बार फोन कर फोटो और विडियो वायरल करने की धमकी देकर संबध बनाने का दबाव बनाने लगा। साथ ही धमकी देने लगा की अगर शिकायत की तो उसको व उसके परिवार को जान से मार देगा। उसने दीपक की बात नही मानी तो आरोपी ने अगस्त 2021 में सोशल मिडियो पर उसकी आपत्तिजन विडियो वायरल कर दी। जिससे उसकी समाज में काफी बदनामी हुई। थाना चांदनी बाग पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी दीपक के खिलाफ तुरंत आईटी एक्ट सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments