दुकान में गल्ले से नगदी चोरी करने वाला आरोपी नौकर गिरफ्तार. 1 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 5 मई 2024, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने जाटल रोड पर दूध की दुकान में गले से नगदी चोरी करने वाले आरोपी नौकर को गोहाना मोड़ से गिरफ्तार किया।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि गीता कॉलोनी निवासी आदित्य पुत्र संजय ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में शिकायत देकर बताया था कि उसकी जाटल रोड पर मदान डेयरी के नाम से दूध की दुकान है। दुकान पर 4/5 लड़के काम कर रहे हैं। दुकान की दूध की सेल में पिछले काफी समय से पैसे कम हो रहे थे। इसके पश्चात उसने दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। 14 अप्रैल को उसने 70 हजार रूपये गिनकर काउंटर में रखे। बाद में चेक करने पर 2 हजार रूपये कम मिले। सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो दुकान पर काम कर रहे लड़कों में से अमरीश नाम का युवक काउंटर से पैसे निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। आदित्य की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम आरोपी अमरीश को गोहाना मोड़ से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने दुकान से पैसे चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार। आरोपी ने चोरी की नगदी में से आधे पैसे खाने-पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी अमरीश के कब्जे से बचे 1 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments