बापौली रोड पर खेत में लाठी, डंडों से तीन सगे भाइयों के साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 26 मई : थाना सनौली पुलिस ने बापौली रोड पर खेत में तीन सगें भाईयों के साथ लाठी डडें से मारपीट और जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नन्हेडा निवासी जोनी के रूप में हुई है।

थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
यह है मामला
थाना सनौली में नन्हेडा निवासी अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके जलालपुर प्रथम बापौली रोड पर खेत है। 21 अप्रैल 2026 को वह भाई संसार और पहल सिंह खेत में गए थे। देर शाम करीब 8 बजे भाई पहल सिंह खेत में पानी चलाने के लिए गया तो देखा खेत के पड़ोसी अनिल, जोनी पुत्र जयपाल ने हमारे खेत में अपने गेहुं व भूषा निकाला दिये थे। भाई ने मना किया हुआ था इसके बाद भी उन्होंने गेहुं व भूषा निकाला दिया । आरोपियों ने भाई को मजा चखाने की धमकी दी। कुछ ही देर में 10-12 व्यक्ति बाइकों पर सवार होकर आए। आरोपी अनिल ने हाथ में गंडासी और जोनी ने रॉड पकड़ी हुई थी। आरोपियों ने ललकारा देते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोपी अनिल ने संसार के सिर पर गंडासी से वार किया। जोनी ने संसार व पहल सिंह के हाथों पर रॉड से वार किए। आरोपी सोनू ने संसार व पहल सिंह के सिर पर डंडो से वार किए। जोनी ने उस पर रॉड से वार किये। बिट्टू निवासी नन्हेडा और सतपाल निवासी जलालपुर ने डंडों से वार किए। इनके साथ आए अन्य आरोपियों ने भी उनको नीचे गिरे गिरे चोट मारी। आरोपी चोट मारकर जाते हुए धमकी देकर गए है कि यमुना पार वाले खेतों पर कानूनी कार्रवाई बंद कर दो नहीं तो जान से मार देगे। इससे पहले भी अनिल कई बार उसको जान से मारने की धमकी दे चुका है। थाना सनौली में अशोक की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुसिल ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments