हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल.
BOL PANIPAT : 03 जुलाई 2023, थाना औद्योगिक सैक्टर 29 पानीपत पुलिस ने हत्या के प्रयास के नामपता नामालुम आरोपी को सीसीटीवी फुटेज व गुप्त सुचना के आधार पर कडी मश्क्कत के बाद गिरफ्तार करके बरामद की, वारदात मे प्रयोग की गई लोहे का राड व मोटरसाईकिल । आरोपी की पहचान राहुल पुत्र राजेश निवासी जोन्धन खुर्द थाना इसराना जिला पानीपत के रुप मे हुई आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल ।
थाना औद्योगिक सैक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि दिनांक 26-06-2023 को शिकायतकर्ता अमित कुमार पुत्र दयान्नद वासी खटीक बस्ती पानीपत ने अपना ब्यान दर्ज कराया कि मैने गोहाना रोड पर मलिक हस्पताल की साथ वाली गली में प्लास्टिक डिस्पोजल का काम किराये की दुकान लेकर करीब 20 दिन पहले शुरु किया था । दिनांक 24.06.2023 को समय करीब 09.15 PM अपनी दुकान बन्द करके नीचे उतरने लगा तो 2-3 लडके आए जिन्होने मुझे सीढियों से नीचे खींच लिया उनमें से एक लडका जिसके हाथ में लोहे की राड या डंडा था उसने मुझे नीचे गिराकर अपने हाथ में लिए हुए राड या डंडे से मेरे सिर में हाथों पर और पैरों पर काफी चोटे मारी । मुझे चोटे मारने के बाद मोटर साईकिल पर बैठकर तीनों लडके भाग गए । जाते -2 मुझे जान से मारने की धमकी दी । मुझे नहीं पता किस रजिंस के कारण उन लडकों ने मुझे चोटे मारी है । मेरी व मेरे परिवार की किसी के साथ कोई रजिंश नहीं है । जिन लडकों ने मुझे चोटे मारी है उन्हे सामने आने पर मै पहचान सकता हुं । आरोपी ने उसको धमकी भी दी । पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी ।
इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने नामपता नामालुम आरोपी का पता लगाने के लिए एरिया व मौका घटनास्थल के आसपास कैमरो को लगातार चैक करते हुए लोगो को विश्वाश मे लेकर व गुप्त सुचना के आधार पर कडी मशक्त के आधार पर दिनांक 2-7-2023 को आरोपी को गिरफ्तार किय गया आरोपी की पहचान राहुल पुत्र राजेश निवासी जोन्धन खुर्द थाना इसराना जिला पानीपत के रुप मे हुई आरोपी को गिरफ्तार करके पुछताछ की तो आरोपी ने बताया कि दिनांक 23-06-2023 को मै जय माता मार्किट गोहाना रोड पानीपत पर एक दुकान के सामने बैठकर शराब पी रहा था जो एक व्यक्ति आया और मुझे शराब पीने के लिए गाली गलौच करते हुए मना करने लगा जो मै वहा से चला गया जो दिनांक 24-06-2023 को समय करीब 9 बजे रात को मै अपने साथ दुकान पर काम करने वाले दोस्त राहुल व दीपक को गोहाना रोड पर खडा कर दिया और मै पहले दिन का बदला लेने के लिए जय माता मार्किट गोहाना रोड पानीपत पर अमित की दुकान के पास अपने हाथ मे लोहे की राड लेकर अमित का इंतजार कर रहा था जैसे ही अमित सिढियो से निचे आया मैने अपने हाथ मे ली हुई लोहे की राड से चोटे मारी थी जो भीड को इकक्ठा होता देख जाने से मारने की धमकी देकर मोटरसाईकिल लेकर मौका से भाग गया था आरोपी की निशानदेही पर उक्त वारदात में प्रयोग की गई लोहे की राड व मोटरसाईकिल को बरामद कर पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी राहुल उपरोक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया ।

Comments