Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित अलग अलग स्थान से दो आरोपी गिरफ्तार। 17 बोतल अवैध शराब बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 28, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस द्वारा जिला में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इंचार्जों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए है। इसी के तहत पुलिस की टीमों ने प्रभावी गश्त करते हुए सोमवार देर शाम अलग अलग स्थान से दो युवकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 17 बोतल अवैध देसी व कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि सोमवार को थाना सदर पुलिस की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एचएसआईडीसी में गोल चक्कर के पास एक युवक थैले में अवैध कच्ची शराब लेकर बैठा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर थैल की तलाशी ली तो 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक पुत्र लालचंद निवासी महमदपुर पानीपत के रूप में हुई।
इसी प्रकार थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने गश्त के दौरान हरिसिंह कॉलोनी गली नंबर तीन में एक युवक को 4 बोतल, 4 अध्धे व 5 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहन पुत्र लाभ सिंह निवासी गोंदर करनाल के रूप में हुई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साईज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी मोहन को पुलिस बेल पर छोड़ा गया व आरोपी अशोक को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

Comments