अमेरिका भेजने के नाम पर 32 लाख 85 हजार की ठगी करने के आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ।
BOL PANIPAT : 28 मई 2025, थाना किला पुलिस की टीम डाबर कॉलोनी निवासी दो युवकों को अमेरिका भेजने के नाम पर 32 लाख 85 हजार रूपए की ठगी करने के आरोपी सेक्टर 11/12 निवासी कमलजीत को मंगलवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी कमलजीत ठगी के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था।
थाना किला प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने व ठगी गई नगदी बरामद करने का प्रयास करेंगी।
यह है मामला
थाना किला में डाबर कॉलोनी निवासी महीला किरण पत्नी देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे सन्नी ने मामा रमेश के साथ 5 साल से कॉलोनी में डीजे की दुकान की हुई है। वर्ष 2022 में उसको पड़ोसी कमलजीत पत्नी सतविंदर कौर, मां सुरेंद्र कौर व साले धर्मवीर के साथ मिला और कहने लगा वे सभी बच्चों को विदेश भेजते है। पंजाब व चंडीगढ़ का कार्य वहा ट्रेवल्स एजेंसी में निर्मल और राजेश सिंह संभालते है। वे सभी कहने लगे की दोनों बच्चों को अमेरिका भेज दो वहा अच्छी कमाई होगी। बातों पर विश्वास कर उसने 21 लाख 85 हजार रूपए कैश दे दिए।
इसके बाद रमेश को दुबई व बेटे सन्नी को अमेरिका भेजने के नाम पर एकवाडोर भेज दिया। वहा बेटे सन्नी को गिरफ्तार कर वापिस भारत भेज दिया। अपने पैसे वापिस देने के लिए कहा तो वे सभी कहने लगे भाई रमेश को अमेरिका भेज देंगे इसके लिए और पैसे मांगे। विश्वास कर उसने हां कर दी।
इसके बाद उससे और 11 लाख रूपए ले लेकर भाई रमेश को अमेरिका भेजने के नाम पर दुबई भेज दिया। जहा उसका वीजा खत्म गया और वहा से वापिस भारत भेज दिया। पड़ोसी आरोपी मकजीत ने पत्नी, माता, साले व अन्य के साथ मिलकर साजिश रच उसके बेटे सन्नी व भाई रमेश केा विदेश भेजने के नाम पर 32 लाख 85 हजार रूपए में ठग लिए। थाना किला में किरण की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments