Thursday, July 9, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यानंद कॉलोनी में इमरान पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 9, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 09 जुलाई : सीआईए थ्री पुलिस ने विद्यानंद कॉलोनी स्थित खाली ग्राउंड में कॉलोनी निवासी इमरान पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी विद्यानंद कॉलोनी निवासी इंतजार को बुधवार देर शाम बबैल नाका के पास से गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने इमरान पर चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया 13 जून की देर रात वह और कॉलोनी निवासी आदिल व इमरान कॉलोनी में जिम के पीछे खाली ग्राउंड में एक साथ बैठकर शराब पी रहे है। इसी दौरान इमरान और उसके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, उसने इमरान पर चाकू से जानलेवा हमला किया और मौके से भाग गया था।
पुलिस ने वीरवार को आरोपी इंतजार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास करेगी।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में विद्यानंद कॉलोनी निवासी इमरान पुत्र मुबारक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह छोटूराम चौक स्थित अबू बकर मस्जिद के पास टोकरी बनाने का काम करता है। 13 जून को रात करीब 9रू30 बजे वह बीयर पीकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसे विद्यानंद कॉलोनी निवासी इंतजार व आदिल मिले। दोनों ने उसे साथ बैठकर शराब पीने की बात कही, उसने मना कर दिया। बार-बार कहने पर उसने साथ हां कर दी, और उनके साथ कब्रिस्तान के पीछे चला गया। वहा तीनों ने बैठकर एक बोतल शराब पी। इसके बाद बाबरपुर के पास हाइवे स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए। खाना खाने के बाद वे बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। पुराना बस अड्डे के पास पहुंचने पर इंतजार और शराब पीने की जिद की। उसने समझाया की रात के करीब 1 बजे है अब सीधे घर चलते है, लेकिन इंतजार नहीं मना। इंतजार ने उससे 2 हजार रूपए उधार मांगे उसने मना कर दिया।
इंतजार के ज्यादा जिद करने पर उसने शराब की एक बोतल दिलवा दी। इसके बाद तीनों संदीप की जिम के पीछे ग्राउंड में आ गए । जहां इंतजार ने उसके जबरदस्ती और शराब पिलाई। कुछ देर बाद वह और आदिल घर जाने लगे तो इंतजार गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर इंतजार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसके हाथ व पेट कई वार किए। आदिल साइड में पेशाब करने गया हुआ था। उसने सहायता के लिए आदिल को आवाज लगाई तो वह दोड़कर उसके पास आया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया। वहा डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां उसका आप्रेशन किया गया। थाना चांदनी बाग में इमरान की शिकायत पर बीएनएस की धारा 118(1), 126, 351(3), 109 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply