Wednesday, March 4, 2026
Newspaper and Magzine


फिरदौस की डंडा मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 26, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 मई 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक के नजदीक फिरदौस (24) की डंडा मारकर हत्या करने के आरोपी को वारदात के महज 24 घंटे के दौरान रविवार देर शाम को जीटी रोड नांगल खेड़ी अंडर पास के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नरेंद्र उर्फ शिशु निवासी सिवाह के रूप में हुई है।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने डंडा मारकर फिरदौस की हत्या करना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

यह है मामला

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में असद पुत्र जमालउद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मूल रूप से बिहार के किशनगंज जिले के गांव कैरी बिरपुर गांव का रहने वाला है। हाल में विकास नगर में किराये पर रहता है। वह 5 भाई और तीन बहने है। तीसरे नंबर का भाई फिरदौस आलम 24 मई को अपनी ससुराल फ्लौरा चौक आया था। यहा वह अपने दोस्त शाहनवाज के साथ रात करीब 8:30 बजे फ्लौरा चौक के खाली मैदान में टहलने के लिए चला गया। वहा से लोटते समय रास्ते में किराना दुकानदार नरेंद्र उर्फ शिशु लाल ने फिरदौस के सिर से टोपी उतारकर पहन लिया। मांगने पर नरेंद्र ने टोपी को फैक दिया। फिरदौस ने टोपी उठाते हुए फैकने का कारण पूछा तो नरेंद्र गुस्से में दुकान के अंदर से डंडा उठाकर लाया और उसके सिर में मार दिया। यह बात उसको भाई के दोस्त शाहनवाज ने फोन कर बताई। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और फिरदौस को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टर ने उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में असद की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई थी।

Comments