Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. 14 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 3, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 नवम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने कृष्णा गार्डन कॉलोनी में किराना दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर कृष्णा गार्डन कॉलोनी के नजदीक से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रिजवान निवासी लखीमपुर खीरी यूपी हाल किरायेदार कृष्णा गार्डन कॉलोनी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने दुकान में चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने किराना दुकान में चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दुकान से चोरी की नगदी में से एक हजार रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 14 हजार रूपए बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में वरुण मित्तल पुत्र कमल मित्तल निवासी कैथल हाल किराएदार कृष्णा गार्डन कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसने कृष्णा गार्डन कॉलोनी में किराना की दुकान की हुई है। 31 अक्टूबर की देर शाम करीब 8 बजे वह दुकान पर सामान बेच रहा था। इसी दौरान उसे बाथरूम का प्रेशर हुआ तो वह दुकान से थोड़ा सा आगे बाथरूम करने के लिए चला गया। वापिस दुकान पर आकर देखा गल्ले से करीब 15 हजार रूपए की नगदी गायब थी। अज्ञात चोर गल्ले से उक्त नगदी चोरी कर ले गया। थाना चांदनी बाग में वरुण मित्तल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments