Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


बिजली निगम के लाइनमैन को ईट और टाईल से चोट मारने के दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त ईट, टाईल व बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 4, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 04 फरवरी : थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेक्टर 11 में बिजली निगम के लाइनमैन को ईट व टाईल से चोट मारने के दो आरोपियों को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान डाबर कॉलोनी निवासी राजेश व केशव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी संगे भाई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लाइनमैन को ईट व टाईल से चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईट, टाईल और बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

थाना चांदनी बाग में नांगल खेड़ा गांव निवासी मनोज पुत्र सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। 3 फरवरी को सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने जेई सुरेश कुमार व अन्य स्टाफ के साथ सेक्टर 11 में देवेंद्रा बेकरी के सामने सरकारी काम से गए थे। उसी समय वहा वर्मा चौक कुटानी रोड निवासी राजेश, केशव व दो अन्य युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। उसने जब बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ कहासुनी व झगड़ा शुरू कर दिया। वहा से वह दफ्तर की तरफ जाने लगा तो राजेश व केशव ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने ईट और टाईल से उसके सिर पर पीछे की तरफ वार किए और जांन से मारने की धमकी दी। वह जांन बचाकर सुविधा माल की और गया और अस्पताल में इलाज कराया। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है। थाना चांदनी बाग में मनोज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),121(1),126(2),132,221,351(3),3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply