140 ग्राम चरस सहित आरोपी को किया काबू.
BOL PANIPAT : 08-07-2023, 140 ग्राम चरस सहित आरोपी को किया काबू. आरोपी की पहचान गुलाब S/O राजबीर R/O बीधल थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत के रुप मे हुई ।
ANC/AVT CELL के इन्चार्ज सब इन्सपैक्टर सन्दीप ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सैल की टीम गस्त व चैकिग के दौरान अड्डा ईसराना मौजूद थी कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि गुलाब S/O राजबीर बासी बीधल जिला सोनीपत अपनी ECCO गाडी न0 HR06W-8098 बारंग सफेद मे गोहाना की तरफ से पानीपत आएगा जो गुलाब के पास काफी मात्रा मे नशीला पदार्थ है जो बेचने के लिये आएगा। अगर फौरी गांव शाहपुर से पहले गोहाना से पानीपत रोड पर नाकाबन्दी की जाए तो गुलाब ECCO गाडी मे नशीला पदार्थ सहित काबू आ सकता है जो सूचना पर यकीन करते हुए टीम ने बा सवारी गाडी सरकारी के ज्वारा मोड शाहपुर पहुंचकर नाकाबन्दी शुरु की गई जो कुछ देर बाद गोहाना की तरफ से एक ECCO गाडी आती दिखाई दी जो नजदीक आने पर ECCO का नम्बर देखा तो नम्बर HR06W-8098 दिखाई दिया जिसको साथी मुलाजमान की ईमदाद से हाथ का ईशारा करके रुकवाकर चालक को काबू करके नाम पता पूछा तो ECCO चालक ने अपना नाम पता गुलाब S/O राजबीर R/O बीधल थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत बतलाया सन्देह होने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री ध्रुव कुमार को मौका पर बुलाकर व्यक्ति की नियमानसार तलाशी ली तो व्यक्ति की पहनी हुई लोअर की जेब से एक पोलीथीन पारदर्शी मे चरस (सुल्फा) पाया गया कम्पयूटर कांटा पर वजन किया तो वजन 140 ग्राम हुआ आरोपी ने पुछताछ मे बताया कि वह ड्राईवरी करता है और जल्दी ज्यादा पैसे कमाने के लालच मे बेच रहा था आरोपी के खिलाफ मु0 न0 290 DT. 07.07.2023 U/S 20 NDPS ACT थाना इसराना जिला पानीपत रजिस्टर किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी को माननीय न्यायलय मे पेश करके जेल मे भेजा गया ।

Comments