Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 नवम्बर 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी सोनीपत जिला के गांव खांडा के मंदीप को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 23 अक्तूबर को समालखा में हथवाला मोड़ पर शराब ठेके पास अवैध शराब से भरा राजस्थान नंबर का एक ट्रक पकड़ा था। ट्रक से अवैध शराब की 449 पेटी मार्का हाई इम्पेक्ट डिलक्स व्हिस्की व 181 पेटी मार्का ओल्ड स्पीच प्राइम व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने ट्रक में बैठे आरोपी ड्राइवर मनोज चावला पुत्र गिरधारी निवासी महाबीर नगर दिल्ली, नरेंद्र पुत्र पूर्ण सिंह निवासी शहरमालपुर व शेर रावत पुत्र लोक रावत निवासी माडल टाउन पानीपत को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था आरोपी नरेंद्र शराब ठेकेदार है। नरेंद्र का समालखा में हथवाला मोड़ पर शराब का ठेका है। आरोपी शेर रावत कारिंदे के रूप में काम करता है। उक्त अवैध शराब पंजाब के पटियाला से सस्ते दाम में खरीद समालखा में तस्करी के लिए लाई गई थी। पुलिस टीम द्वारा थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी शराब ठेकेदार नरेंद्र ने उक्त अवैध शराब अपने साथी सोनीपत जिला के गांव खांडा के मंदीप उर्फ गोली पुत्र रायसिंह के साथ मिलकर अवैध तस्करी करने के लिए पंजाब के पटियाला से सस्ते दाम में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा था। रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया था।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम शराब तस्करी में संलिप्त फरार आरोपी मंदीप की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दंबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल कर छुपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने सोमवार को मिली गुप्त सूचना पर आरोपी मंदीप को पानीपत माननीय न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी मंदीप ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी शराब ठेकेदार नरेंद्र के साथ मिलकर उक्त अवैध शराब तस्करी की वारदात को अजाम देने बारे स्वीकारा।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मंदीप को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी मंदीप से शराब तस्करी में संलिप्त उसके साथी आरोपियों के ठीकानों को पता लगाने व काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments