Friday, October 2, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 17 बोतल अवैध देसी शराब बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 02 अक्तूबर । जिला पानीपत पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत वीरवार को थाना पुरान औद्योगिक पुलिस ने काबड़ी पर गंगाराम कॉलोनी में दुकान के बाहर एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 17 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की एक टीम वीरवार साय गश्त के दौरान काबड़ी रोड पर कच्ची फाटक के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि गंगाराम कॉलोनी में एक युवक दुकान के बाहर अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर शराब बेच रहे युवक को काबू किया। मौके पर 13 पव्वे, 17 अध्धे व 5 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अमरजीत पुत्र कामेशवर निवासी गंगाराम कॉलोनी के रूप में बताई।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी अमरजीत के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments


Leave a Reply