Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


पत्नी व सास पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 10, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :10 अक्तूबर 2023, किशनपुरा में पत्नी व सास पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी अशोक निवासी राजनगर को सोमवार देर शाम किशनपुरा चौकी पुलिस ने किशनपुरा कच्ची फाटक के पास से गिरफ्तार किया।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना की किशनपुरा चौकी में सीक गांव निवासी रेनू ने शिकायत देकर बताया था की वह राज नगर में किराये पर रहती है। उसकी बेटी साक्षी ने राज नगर में शिव चौक निवासी अशोक के साथ प्रेम विवाह किया था। 6 अक्तूबर को साक्षी व दामाद अशोक के बीच कहा सुनी हो गई थी। साक्षी उनके पास घर आ गई थी। उसी दिन अशोक के माता पिता घर आकर गलती मानकर साक्षी को अपने साथ घर ले गए थे। रात को अशोक ने साक्षी के साथ दौबारा से झगड़ा किया। 7 अक्तूबर की सुबह साक्षी ने उसको बताया तो वह बेटे सागर के साथ जाकर साक्षी को घर ले आई। दोपहर करीब 12 बजे वह बेटी साक्षी के साथ किशनपुरा में किसी काम से जा रही थी। तभी अशोक ने अपनी दुकान से उन दोनों को जाते देख लिया और पास आकर कहने लगा की साक्षी को लेकर कहा जा रही है। यह कहते हुए अशोक ने अपने लोवर से चाकू निकाल उसके चेहरे व पेट पर वार कर दिए। बेटी साक्षी ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। उन दोनों ने बचाव के लिए शौर किया तो लोगों को इक्कठा होते देख जान से मारने की धमकी देकर चाकू सहित मौके से फरार हो गया। पति रोहताश सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा और दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आईपीसी की विभिन्न धाराओं सहित आम्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि किशनपुरा चौकी पुलिस ने सोमवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देते हुए नामजद आरोपी अशोक को किशनपुरा कच्ची फाटक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी व सास पर चाकू से चोट मारने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी अशोक के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments