मोटरसाईकिल चोर को किया गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 31 अक्तूबर। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रबंधक प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर रोबिन ने बतलाया कि पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के कुशल नेतृत्व में थाना सेक्टर 29 में मोटरसाईकिल चोरी की अलग अलग वारदातो मे शामिल था आरोपी को शुक्रवार को माननीय न्यायालय मे प्रोडक्शन वारट पर अदालत मे पहुचने पर अदालत से गिरफ्तार किया गया
आरोपी की पहचान दीपक कश्यप पुत्र धर्मबीर निवासी पंसारी मोहल्ला अटल विहार गुड मण्डी के पिछे शामली उतर प्रदेश हाल गली नम्बर 3 कृष्णा गार्डन पानीपत के रूप में हुई है
पहला मामला
अक्षय पुत्र देवी सिंह निवासी बबैल रोड मनमोहन नगर नजदीक 2 भाई जुस कार्नर पानीपत का रहने वाले कि शिकायत पर मोटर साईकिल नम्बर HR 60 AF 1233 मार्का हीरो एचएफ डिलक्स माडल 2026 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग अंकित करके जल्द से जल्द कार्यवाही अमल मे लाई गई।
दूसरा मामला
बलिन्द्र कुमार पुत्र जगपाल वासी पसीना खुर्द पानीपत का रहने वाला हूं मैं शिवम पक्सपोर्ट प्लाट नम्बर 86 सैक्टर 29 पार्ट-1 में काम करता हूं जो दिनांक 19-09-2026 समय 09:05 AM पर काम आया था जो मैं अपने भाई रविन्द्र की मोटरसाईकिल लेकर आया था और मैंने वह बाईक कम्पनी के गेट के बाहर खड़ी कर दी थी जोकि 12:50 PM पर दो लड़के जोकि अनजान थे वह बाइक लेकर गायब हो गए जो नामपता ना मालूम व्यक्ति के बारे मे कार्यवाही की जाए। थाना औदयोगिक सेक्टर 29 में अभियोग अंकित किया गया था।
आरोपी ने वारदात मे चोरी शुदा मोटरसाईकल को पहले ही बरामद करवा दिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश करके जेल भेजा।

Comments