Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की गाड़ी खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 मई 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेक्टर 25 में घर के बाहर से चोरी हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदने वाले आरोपी को बहादुरगढ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मंजीत निवासी 38 पार्क मजिस्टीक वडीचेवाडी मुंम्बई महाराष्ट्र के रूप में हुई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग में कपिल निवासी सेक्टर 11/12 हाल किरायेदार सेक्टर 25 पार्ट टू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी 17 सितम्बर 2019 की देर शाम घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा गाड़ी नही मिली। अज्ञात चोर रात के समय गाड़ी को चोरी कर ले गया। कपिल की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए थे।
जनवरी 2020 में मुम्बई पुलिस ने चोरी की उक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित पूणे के कोसरबाग कांढवा खुर्द निवासी आरोपी निजाम इब्राहिम शेख को गिरफ्तार किया था। आरोपी निजाम इब्राहिम शेख ने गाड़ी मंजीत निवासी 38 पार्क मजिस्टीक वडीचेवाडी मुंम्बई से 10.20लाख रूपये में खरीदने बारे स्वीकारा था।

इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस ने रविवार देर शाम आरोपी मंजीत को झज्जर के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी मंजीत ने चोरीशुदा उक्त फॉच्यूर्नर गाड़ी दिसम्बर 2019 में चन्नप्रीत उर्फ चन्नी निवासी पूणे महाराष्ट्र हाल नागलोई दिल्ली से 9 लाख रूपये में खरीदकर इब्राहिम शेख को 10.20लाख रूपये में बेचने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी मंजीत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी चन्नप्रीत उर्फ चन्नी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरीशुदा गाड़ी पहले ही बरामद की जा चुकी है।

Comments