Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस की नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 1, 2025 Tags: , , , , ,

एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने नशे की खेप पकड़ी. केंटर से 274 किलो 730 ग्राम डोडा/चुरापोस्त बरामद.

BOL PANIPAT : 01 अक्तूबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पानीपत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी नारकोक्टिस सेल पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पट्टीकल्याणा के पास स्थित पहलवान ढाबा के परिसर में खड़े एक बंद बॉडी केंटर से नशे की खेप पकड़ी है। बॉडी के अंदर एक अलग केबिन बनाकर उसमें मादक पदार्थ से भरे प्लास्टिक कट्टों को छुपाकर रखा था। केंटर से 274 किलो 730 ग्राम डोडा/चुरापोस्त बरामद हुआ है।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहतक निवासी हरजीत राजस्थान व मध्य प्रदेश से मादक पदार्थ तस्करी कर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली में सप्लाई करता है। हरदीप 29 सितंबर को राजस्थान से एक स्वराज माजदा कैंटर में मादक पदार्थ लोढ कर लाया है। मादक पदार्थ सप्लाई करने के लिए केंटर को पट्टीकलयाणा के पास जीटी रोड किनारे स्थित पहलवान ढाबा परिसर में पीछे की तरफ खड़ा किया हुआ है। बंदी बॉडी स्वराज कैंटर में सब्जी की खाली क्रेट रखी है। उसके आगे केबिन बना हुआ है। केबिन में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ढाबा परिसर में पीछे की और एक स्वराज माजदा कैंटर खड़ा दिखाई दिया। टीम ने ढाबा मालिक व आसपास के लोगों से कैंटर चालक व मालिक बारे पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस टीम ने निमयामानुसार पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक आत्माराम को जानकारी देकर मौके पर आने बारे आग्रह किया। उप पुलिस अधीक्षक आत्माराम व आमजन की मौजूदगी में पुलिस टीम ने कैंटर केबिन की जांच की, अंदर जीपीएस लगा मिला। बॉडी पर लगे तोले को तोड़कर गेट खोला अंदर काफी संख्या में क्रेट लोढ मिली। कैंटर से क्रेटों को नीचे उतारा तो अंदर एक अलग से केबिन बना मिला। जिसके अंदर उपर नीचे 14 प्लास्कि कट्टे रखे मिले। प्लास्टिक कट्टों को खोलकर चेक किया तो मादक पदार्थ डोडा/चूरापोस्त मिला। बरामद डोडा/चुरापोस्त का वजन करने पर 274 किलो 730 ग्राम मिला।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ व केंटर को कब्जा पुलिस में लेकर थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments