बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की 4 बाइक बरामद
BOL PANIPAT : 20 अगस्त 2022, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू कर आरोपी के कब्जे से चोरी की 4 बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान अनिल निवासी गढ़ सरनाई पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया था। आरोपी पिछले 5 महीने से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय था। शहर में विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर सैक्टर 29 में बिजली दफ्तर के पास खंडहर पड़े एक कोठे में छुपाकर खड़ी कर देता था। शुक्रवार को आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए लिंक रास्तों से होते हुए यूपी जा रहा था। पुलिस टीम ने फ्लौरा चौक के पास आरोपी को काबू कर लिया।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया शुक्रवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान सैक्टर 29 में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म का एक युवक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर जीटी रोड से फ्लौरा चौक की तरफ आएगा, युवक के पास उक्त बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत फ्लौरा चौक पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद जीटी रोड की तरफ से एक युवक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर आया। पुलिस टीम ने युवक को नाके पर रोक कर पुछताछ की तो उसने अपनी पहचान अनिल पुत्र जयभगवान निवासी गढ़ सरनाई पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक मार्च में सैक्टर 6 के नजदीक रेलवे फाटक के पास एक दुकान के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में पंकज निवासी सिद्धार्थ नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। गहनता से पूछताछ में आरोपी ने जिला में विभिन्न स्थानो से बाइक चोरी की कुल 4 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा है। बाइक चोरी की वारदातों बारे संबंधित थाना में मुकदमें दर्ज है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने सैक्टर 29 में बिजली दफ्तर के पास खंडहर पड़े एक कोठे से चोरी की उक्त बाइकों को बरामद किया।
बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा व चोरीशुदा बाइक बरामद :
- आरोपी ने 15 मार्च को सैक्टर 6 के नजदीक रेलवे फाटक के पास दुकान के सामने से प्लेटिना बाइक चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में पंकज निवासी सिद्धार्थ नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 20 जून को देवी लाल पार्क के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना सैक्टर 13/17 में शंकर निवासी हरि नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 23 जुलाई को माडल टाउन के शांति नगर में घर के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना माडल टाउन में शांति नगर निवासी साहिल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने एक डिस्कवर बाइक नशे की हालत में चोरी की। बाइक के मालिक की पहचान न होने पर उक्त चोरीशुदा बाइक को 102 सीआरपीसी की तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments