Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


मुठभेड़ के बाद फरार हुए दो आरोपी राजस्थान के झुंझुनू जिला के चिड़ावा से गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 17, 2022 Tags: , , , , ,

पानीपत एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम की आरोपियों के साथ मंगलवार को भिवानी जिला के तोशाम में हुई थी मुठभेड़

BOL PANIPAT : 17 नवम्बर 2022, पानीपत, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप व उनकी टीम जिला में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व वाहन चोर गिरोह की धरपकड़ के लिए विभिन्न पहलूओं पर सघंन प्रयासरत थी। टीम को गत दिनों गुप्त सूचना मिली थी कि थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत सैक्टर 12 में घर के बाहर से जून माह में क्रेटा गाड़ी चोरी करने वाले आरोपी पवन, सतीश, संदीप व राहुल निवासी बीरण जिला भिवानी तोशाम में हांसी रोड पर किराये का कमरा लेकर रह रहे है। क्रेटा कार चोरी की वारदात बारे सैक्टर 12 निवासी रमेश जैन की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि एंटी व्हीकल थेप्ट की टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए गत मंगलवार को भिवानी जिला के तोशाम में उनके किराये के कमरे पर दबिस दी तो आरोपी नही मिले। टीम तोशाम हांसी रोड पर ही आरोपियों की तलाश में जूट गई। पुलिस टीम थोड़ा आगे चली तो टीम को सामने से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी आती दिखाई दी। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक को पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम की और गाड़ी भगाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली टीम में तैनात ईएएसआई धर्मबीर के कान से पास से गुजरते हुए निकली। आत्म रक्षा में पुलिस टीम ने हवाई फायर किये तो आरोपियों ने गाड़ी को भगा लिया। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया परंतु आरोपी गाड़ी सहित भागने में कामयाब हो गए थे। पानीपत एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने भिवानी के तोशाम थाना में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 186,332,353,307,34 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया था।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि आरोपी इलाज के लिए राजस्थान के झुंझुनू जिला के चिड़ावा में पहुंचे तो संदिग्ध दिखने पर राजस्थान पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी भिवानी पुलिस को दी। भिवानी पुलिस ने चिड़ावा पहुंचकर आरोपी सतीश व संदीप को गिरफ्तार कर लिया वही एक आरोपी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।

वाहन चोरी की वारदात के संबध में पूछताछ करने के लिए जिला की एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम जल्द ही आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आएगी।

Comments